10 अगस्‍त, बुधवार का राशिफल: विनम्रता से दुश्‍मन भी बनेंगे दोस्‍त, सिंह स्‍वभाव पर काम करें

मेष राशि
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरुरत है। अापका क्रोध किसी भी काम या संबंध को बिगाड़ने का कारण बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई काम करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी-व्यवसाय के स्थान या घर पर मनमुटाव होगा।
वृषभ राशि
व्यापार में यश और सफलता मिलेगी। साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। विरोधियों को पीछे छोड़ पाएंगे। दोपहर बाद मनोरंजन में आपका ध्यान रहेगा। प्रियपात्र से मुलाकात आपके मन को खुश रखेगी। नए वस्त्र और घर की सुंदरता पर धन का व्यय होगा। मान सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन सुख और शांतिपूर्वक गुजार सकेंगे। दैनिक कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। मन को प्रसन्न रखने के लिए आप मनोरंजन का सहारा लेंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि

व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आज आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे। मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थता का अनुभव होगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। काम में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।
सिंह राशि
साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी। पेट से सम्बंधित परेशानी से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। दोपहर के बाद आर्थिक संकट मिट सकता है। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको लाभ होगा।
कन्‍या राशि
किसी बात की चिंता से आज शरीर भी शिथिल रहेगा। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। धन हानि के भी योग हैं। पानी से संभलकर चलें। यात्रा न करें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। क्रोध पर संयम बरतें। दोस्तों के साथ किसी खास चर्चा में व्यस्त रह सकते हैं।
तुला राशि

आज का दिन नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल है। आध्यात्मिक और ज्योतिष जैसे विषयों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। दोपहर के बाद ताजगी और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा। विवाद से आपका सम्मान भंग हो सकता है। ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
परिजनों के साथ मनदु:ख की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा। काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। काम का भार अधिक रहेगा। परंतु दोपहर के बाद किसी बात की खुशी मिल सकती है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढे़गा। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगी।
धनु राशि
आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा। किसी मंदिर या धार्मिक जगह पर जाना हो सकता है। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। दोपहर के बाद परिजनों के साथ किसी कारणवश कोई कन्फ्यूजन हो सकता है। आपको मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति नहीं रहेगा।
मकर राशि
कोर्ट कचहरी के मामलों से आज दूर रहें। मन में किसी बात को लेकर आज चिंता रह सकती है। आपके नकारात्मक विचार काम पर सीधा प्रभाव डालेंगे। वाणी पर संयम रखें। दुर्घटना का भय बना रहेगा। दोपहर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक विचार रहेंगे। आज परोपकार में रुचि रखेंगे।
कुंभ राशि

आज के दिन की शुरुआत लाभदायी है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। किसी नए व्यक्ति से रिश्ता बन सकता है। दोपहर के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगडे़गा। परिवार में मनदुःख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक होगा। अदालती कामों से संभलकर चलें। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रह सकता है। लोगों से नकारत्मक व्यवहार आपको ही नुकसान पहुंचाएगा।
मीन राशि
आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता से किसी तरह का आर्थिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक जीवन में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *