तरक्की लेकर आएगा आज का दिन, 3 राशि पर विष्णु जी की कृपा, 8 सितंबर राशिफल

मेष- आज आप परिजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे। घर की काया पलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगें। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के काम के लिए यात्रा पर जाने की संभावना है। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। अत्यधिक कार्यभार से अस्वस्थता का अनुभव होगा।
वृषभ – विदेश में रहने वाले स्वजन या मित्रों का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। अॉफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा।
मिथुन- आज का दिन प्रतिकूल है, अतः आज आप हर काम सावधानी से करें। आज किसी नए काम का आरंभ न करें। गुस्से के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। रोगी कोई नया इलाज या शल्य चिकित्सा आज न करवाएं। अपने व्यवहार पर संयम रखने की कोशिश करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगड़ा या विवाद टाल सकेंगे। किसी कारण समय पर खाना नहीं मिलेगा। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी।

कर्क – वैभवी जीवन शैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यापार में आप को लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। परिवार के साथ दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह – आज का दिन औसत रहने वाला है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कामों में कुछ रुकावटें आएंगी। शत्रुओं तथा विरोधियों की वजह से परेशानी होगी। उच्च अधिकारियों के साथ विवाद टालें। महिलाओं को मायके की चिंता रह सकती है। आप में आज उदासीनता रहेगी। इससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी।
कन्या – आज आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहना चाहिए। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित रहेगा। पेट से संबंधित पीडा़ हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।

तुला – आपके लिए समय शुभ है। किसी बात को लेकर मन ज्यादा इमोशनल रहेगा। शारीरिक ताज़गी का अभाव रहेगा। मानसिक चिंता भी रहेगी। धन और यश की हानि हो सकती है। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है।

वृश्चिक- नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ कोई आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग हैं। किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने में खुशी महसूस होगी। काम में सफलता मिलेगी।
धनु – आप का दिन मिश्रित फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में चिंता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी। काम का भार भी बढ़ सकता है। अनावश्यक धन खर्च होगा।

मकर – आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक काम में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपके हर काम सरलता से पूरे होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से कोई उपहार मिल सकता है। गृहस्थ जीवन अच्छा बना रहेगा। किसी दुर्घटना की वजह से चोट लगने का भय रहेगा।

कुंभ- आज किसी का पक्ष ना लें। पैसे की लेन-देन से परहेज करें। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचें। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।
मीन – सामाजिक कामों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों-स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *