3 राशियों के लिये अच्छा है गुरुवार का दिन, जानिये 15 सितंबर का राशिफल

मेष- दिन के आरंभ में नए काम की शुरुआत को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके उत्साह को दोगुना कर देगी। स्नेही मित्रों के साथ समारोह में जाना हो सकता है।दोपहर के बाद किसी कारण से आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। बाहर खाना-पीना नहीं करें। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में ध्यान रखें। मन को खुश रखने का प्रयास करें, नहीं तो नेगेटिव विचार आपको घेर लेंगे।
वृषभ – आज आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती हैं। आज अचानक होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य खराब होने और आंखों में दर्द होने की आशंका बनी रहेगी। स्वजनों एवं परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। आज कोई नया काम शुरू ना करें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा और ज्यादा परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें।
मिथुन – आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे। दोपहर के बाद कुछ सावधानीपूर्वक आप समय गुजारें। धर्म, कर्म करने में अरुचि हो सकती है। इस समय किसी के झगड़े में आप ना पड़ें। धन से जुड़े लेन-देन न करें।

कर्क – आज आप घर की सजावट पर समय और धन दोनों खर्च करेंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा तथा पदोन्नति होने की भी संभावना बनी रहेगी। परिवार में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सरकारी कामों में लाभ प्राप्त हो सकेगा। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरा कर सकेंगे।

सिंह – आज दिन की शुरुआत में आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ और चिंता में रहेंगे। किसी बात को लेकर गुस्से में रह सकते हैं। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। नौकरीपेशा लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। व्यापार में कुछ बड़ा प्लान करेंगे। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे।
कन्या – आज वाणी पर संयम रखें और किसी नए काम का प्रारंभ न करें। क्रोध एवं आवेश के कारण बातचीत में नुकसान हो सकता है। परिवार एवं मित्रों के साथ भी वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में भागीदारी के काम में ध्यान रखें। संभव हो सकें, तो आज यात्रा ना करेँ। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

तुला – आज दिन की शुरुआत आनंद के साथ होगी। मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। यात्रा की संभावना है। दोपहर के बाद आप वाणी पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। नए काम की शुरुआत आज ना ही करें।

वृश्चिक- किसी खास बौद्धिक काम में आज आप व्यस्त रहेंगे। लोगों के साथ आज आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन के लिए समय शुभ है। दोपहर के बाद मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ यात्रा का आयोजन कर पाएंगे। बाहर खाने-पीने का मज़ा ले पाएंगे। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। परिवार के साथ दिन अच्छा कटेगा।
धनु – आज आपको संतान की पढ़ाई तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधी तकलीफ आपको हो सकती है। काम सफल नहीं होने पर निराशा का अनुभव होगा। आपको अपने गुस्से पर अंकुश रखना चाहिए। कला और साहित्य में रुचि लेंगे। अपने प्रिय व्यक्ति से मिलकर आप रोमांच का अनुभव करेंगे। आपको चर्चा और विवाद से दूर रहना चाहिए।

मकर- आपके तन-मन में सुस्ती और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में भय रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद से आपके मन में डर का भाव रहेगा। समय पर भोजन और नींद नहीं मिलेगी। दोस्तों से नुकसान होने अथवा उनके साथ मतभेद होने की आशंका है। अधिक खर्च से बचें।

कुंभ- आज आप चिंता से राहत महसूस करेंगे। आपका उत्साह बढ़ेगा। आपको मित्रों और सगे- सम्बंधियों से लाभ हो सकता है। किसी मुलाकात अथवा प्रवास में मित्रों और स्नेहियों के साथ आनंद मना सकेंगे। प्रियजन की निकटता और वैवाहिक जीवन की मधुरता का आनंद ले सकेंगे। आपको वित्तीय लाभ होगा और समाज में मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे।
मीन- आज का दिन आर्थिक योजना बनाने के लिए बहुत अच्छा है। आप जो काम पूरा करने का निश्चय करेंगे, उसे पूरा कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आपकी आय भी बढ़ेगी। सुंदर स्थान पर प्रवास पर जाने की संभावना है। महिलाओं से लाभ और खान-पान तथा मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। बिजनेस में नए संबंध बनेंगे। उससे लाभ होगा। संतान और पत्नी की तरफ से अच्छे समाचार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *