इस महीने ही निपटा लें बैंक का जरूरी काम, अक्टूबर में 21 दिन रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ अक्टूबर में कई बैंक में छुट्टियां रहेंगी. ऐसे में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आप इसी महीने निपटा लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार भी शामिल हैं.

अक्टूबर में शुरू हो रहे त्योहारी सीजन में पड़ने वाले नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली और कई अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों के साथ, अधिकांश दिनों में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, कुछ बैंक के अवकाश राज्य विशेष होंगे और राष्ट्रीय अवकाश के दौरान देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

इन राज्यों में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
सबसे लंबी बैंक छुट्टियां प्रमुख रूप से पूर्वी भारत के राज्यों त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में रहेंगी. इन राज्यों में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, ओडिशा, सिक्किम, बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा और बिहार में 2-5 अक्टूबर तक ऑफलाइन बैंक सेवाएं बंद रहेंगी. गंगटोक और सिक्किम में 4-7 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे.

यहां देखें अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट:

1 अक्टूबर : अर्धवार्षिक क्लोजिंग, सिक्किम में 1 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे.
2 अक्टूबर : गांधी जयंती
3 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (महा अष्टमी), सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.
4 अक्टूबर : कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
5 अक्टूबर : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव. मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
6 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (दसैन). सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
7 अक्टूबर : सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
8 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
9 अक्टूबर: रविवार
16 अक्टूबर: रविवार
22 अक्टूबर: चौथा शनिवार
23 अक्टूबर: रविवार
24 अक्टूबर: काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी.
30 अक्टूबर: रविवार

दिवाली त्योहार के दौरान बैंक लंबे सप्ताहांत के लिए बंद रहेंगे. सिक्किम, तेलंगाना और मणिपुर को छोड़कर 22 अक्टूबर-24 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे. गंगटोक में 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *