न्यूजीलैंड का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ, टीम इंडिया ने 90 रनों से जीता तीसरा ODI मैच

India vs New Zealand ODI Live Scoreभारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला गया। इस मैच को जीतकर भारत की टीम ने वनडे सीरीज में मेहमान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है। कीवी टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीतकर यहां आई थी, लेकिन मेजबान भारत के सामने उनकी एक नहीं चली। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 90 रनों के अंतर से जीता और सीरीज 3-0 से अपने नाम की।

इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 386 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 41.2 ओवर खेलकर 295 रन पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला 90 रनों के अंतर से हार गई। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 385 रन बनाए।

भारत को अच्छी शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दिलाई। दोनों ने 25 ओवर में ही 200 पार कर दिए थे। रोहित ने 83 गेंदों अपना शतक पूरा किया, जबकि गिल ने 73 गेंदों में शतक पूरा किया। रोहित और गिल के बाद ईशान भी आउट हो गए। 36 गेंदों में हार्दिक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के लिए डेवन कॉनवे ने शतक जड़ा।

NZ 295/10 (41.2)

IND 385/9 (50)

08:57 PM: भारत को आखिरी विकेट युजवेंद्र चहल ने दिलाया, जब उन्होंने मिचेल सैंटनर को 34 रन पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।

08:48 PM: कीवी टीम का नौवां विकेट जैकब डफी के रूप में गिरा। युजवेंद्र चहल को मैच की पहली सफलता मिली। उन्होंने डफी को lbw आउट कर दिया।

08:43 PM: न्यूजीलैंड का आठवां विकेट कुलदीप यादव ने गिराया। कुलदीप ने लौकी फर्ग्यूसन को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।

08:33 PM: भारत को सातवीं सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई, लेकिन ईशान किशन ने शानदार स्टंपिंग की, क्योंकि गेंद वाइड थी और बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल आगे निकल गए थे। उन्होंने 22 गेंदों में 26 रन बनाए।

08:12 PM: भारत को छठी सफलता उमरान मलिक ने दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर डेवन कॉनवे को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। कॉनवे 100 गेंदों में 138 रन बनाकर आउट हुए।

07:52 PM: न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 200 पहुंच गया, लेकिन तभी टीम को पांचवां झटका लग गया। शार्दुल ठाकुर ने ग्लेन फिलिप्स को सस्ते में आउट किया और तीसरा विकेट अपने नाम किया।

07:35 PM: भारत को तीसरी सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई, जब उन्होंने डेरिल मिचेल को एक बाउंसर पर विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। वे 24 रन बनाकर लौटे। अब टॉम लैथम ओपनर डेवन कॉनवे का साथ देने आए हैं। हालांकि, वे अगली गेंद पर ही आउट हो गए। उनका कैच हार्दिक पांड्या ने पकड़ा। अब शार्दुल ठाकुर हैट्रिक पर हैं।

07:25 PM: कीवी टीम के ओपनर डेवन कॉनवे ने 71 गेंदों में शतक जड़ दिया। हालांकि, वे क्रैंप से परेशान हैं और रनिंग नहीं कर पा रहे हैं।

07:18 PM: न्यूजीलैंड की टीम ने 22 ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। डेवन कॉनवे ने शानदार क्लास दिखाई है। एक तरह से उन्होंने भारत के गेंदबाजों की क्लास लगाई हुई है।

07:10 PM: न्यूजीलैंड की पारी के 20 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। 2 विकेट के नुकसान पर कीवी टीम ने 136 रन बना लिए हैं। यहां से 30 ओवर में जीत के लिए 249 रन चाहिए।

06:50 PM: कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने हेनरी निकोल्स को 42 रन के निजी स्कोर पर lbw आउट किया। भारत ने मैच में वापसी की है।

06:46 PM: न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है और डेवन कॉनवे ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 41 गेंदों में छक्के की मदद से फिफ्टी पूरी की।

06:42 PM: न्यूजीलैंड की टीम ने 13 ओवर में 90 रन बना लिए हैं। भारत की टीम को दूसरे विकेट की तलाश है। कुलदीप यादव को गेंदबाजी के लिए लगाया गया है।

06:28 PM: भारत की टीम ने पहले 5 ओवर में न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को आउट किया था और कीवी टीम ने कुल 22 रन बनाए थे, लेकिन अगले 5 ओवरों में 50 से ज्यादा रन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जोड़े।

06:10 PM: शुरुआत 5 पांच ओवर में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। इस दौरान सिर्फ 3 चौके पड़े। कॉनवे 11 और निकोल्स 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:50 PM: न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निराशाजनक आगाज किया है। फिन एलन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर की दूसरी पर बोल्ड किया। हार्दिक ने ओवर में तीन वाइड गेंद डालीं। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स का खाता खुला गया है।

05:00 PM: हार्दिक पांड्या ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 54 रन की पारी खेली और वे आउट हो गए। 49वें ओवर की चौथी गेंद पर उनका विकेट गिरा।

04:57 PM: शार्दुल ठाकुर के रूप में भारत का सातवां विकेट गिरा, जिन्होंने 25 रन टीम के लिए बनाए। भारत का स्कोर 360 के पार हो गया है। हार्दिक पांड्या का साथ देने कुलदीप यादव आए हैं।

04:48 PM: हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने 17 रन 46वें ओवर में बनाए, जिसमें हार्दिक ने एक छक्का और एक चौका जड़ा, जबकि  शार्दुल ने चौका लगाया।

04:43 PM: भारत के रनों के रफ्तार धीमी हो गई है। स्कोर 320 के पार जरूर है, लेकिन 6 विकेट गिर चुके हैं। आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं।

04:31 PM: भारत का छठा विकेट वॉशिंगटन सुंदर के रूप में गिरा, जो 14 गेंदों में 9 रन बना सके। उनको ब्लेयर टिकनेर ने आउट किया। अब शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए हैं। हार्दिक पांड्या के कंधों पर आगे के रन बनाने की जिम्मेदारी है।

04:27 PM: भारत की टीम ने 310 रन का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 8 ओवर का खेल बाकी है। 5 विकेट गिर चुके हैं। हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।

04:17 PM: भारत की टीम को पांचवां झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा, जो 9 गेंदों में 14 रन बना सके। न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी की है, क्योंकि पहले विकेट के लिए 210 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई थी।

04:06 PM: भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा, जो 27 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जैकब डफी ने फंसाया। हार्दिक पांड्या अब क्रीज पर सूर्या का साथ देने आए हैं।

04:04 PM: विराट और सूर्या ने ब्रेसवेल के ओवर में पहली पांच गेंदों पर 5 सिंगल लिए थे और छठी गेंद पर सूर्या ने लंबा छक्का लगा दिया।

03:58 PM : विराट कोहली और ईशान किशन के बीच एक रन को लेकर हां-ना हां-ना हुई और ईशान किशन रन आउट हो गए। विराट के लिए ईशान ने अपने विकेट की बलि दे दी। सूर्यकुमार यादव अब क्रीज पर आए हैं।

03:50 PM : रोहित और गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली और ईशान किशन ने कमान संभाली है। दोनों ने कुछ शॉट खेले हैं।

03:40 PM : भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा, जो 112 रन बनाकर चलते बने। वे इस सीरीज में 360 रन बनाने में सफल रहे। उनके बाद ईशान किशन आए हैं, लेकिन विराट कोहली ने अपने हाथ दिखाए हैं।

03:26 PM : 212 रन के बाद भारत का पहला विकेट गिरा। रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा, जब माइकल ब्रेसवेल ने उनको 101 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। विराट कोहली अब बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

03:18 PM : रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में शतक पूरा किया। लंबे समय के बाद उनके बल्ले से शतक निकला है। जल्द ही शुभमन गिल ने भी शतक पूरा किया। 26वें ओवर में ही दोनों ने शतक पूरा किया। गिल ने महज 73 गेंदों में शतक पूरा किया।

03:16 PM : भारत की आधी पारी समाप्त हो गई है। 200 से ज्यादा रन बन चुके हैं। रोहित और गिल शतक के बेहद करीब हैं।

03:09 PM : भारत के दोनों ओपनर अब शतक की ओर हैं। दोनों ने 90-90 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

03:00 PM : भारत का स्कोर 170 के पार हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा शतक की ओर हैं। वे लंबे समय से वनडे क्रिकेट में शतक नहीं जड़ पाए हैं।

02:52 PM : भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड बेबस नजर आ रही है, क्योंकि पहला विकेट भी टीम को नहीं मिला है और स्कोर 19 ओवर में 160 के पार है। रोहित शर्मा और शुभमन 70-70 से ज्यादा रन बना चुके हैं। दोनों छोर से रन आ रहे हैं।

02:34 PM : भारत की टीम का स्कोर 140 है और अभी सिर्फ 16 ओवर का खेल हुआ है। इससे पता चलता है कि भारत पूरी तरह से कंट्रोल में है। भारत ने कोई विकेट नहीं खोया है। न्यूजीलैंड की टीम ओपनिंग जोड़ी को तोड़ने की ओर देख रही होगी, क्योंकि दोनों तरफ से रन बनते जा रहे हैं।

02:26 PM : रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ 50 रन पूरे किए। भारत का स्कोर 110 के पार हो गया है।

02:20 PM : शुभमन गिल ने महज 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस सीरीज में उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ा है।

02:14 PM : रोहित और गिल के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बौने नजर आ रहे हैं। वे हर दूसरे-तीसरे ओवर में 2-3 बाउंड्री मारने में सफल हो रहे हैं। रोहित 39 और गिल 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। स्कोर 80 के पार है।

02:02 PM : रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया। खासकर शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आए। वे लगातार चौके-छक्के जड़ रहे हैं। 8वें ओवर में ही टीम ने 60 रन पूरे कर लिए।

1:47 PM : जैकोब डफी के 5वें ओवर में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अपने हाथ खोले। गिल ने फाइनल लेग की दिशा में पारी का पहला छक्का लगाया, वहीं रोहित शर्मा ने सामने की तरफ 6 रन बटोरे, 5 ओवर के बाद भारत 31 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के। रोहित 17 और गिल 12 रन बनाकर क्रीज पर।

1:41 PM : पारी का तीसरा ओवर लेकर आए जैकोब डफी के ओवर में रोहित शर्मा ने बैक टू बैक चौके लगाए। रोहित अच्छे टच में दिख रहे हैं। आज फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

1:34 PM : भारत की टीम ने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन बनाए, जिसमें एक रन वाइड का शामिल था।

1:30PM : भारत की टीम ने बल्लेबाजी की शुरुआत कर ली है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपन करने उतरे, जबकि जैकब डफी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। वे डेब्यू कर रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर

इस मैच को जीतकर भारत की टीम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन बनना चाहेगी। भारत की टीम इंदौर के अभेद्य किले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत ने यहां जितने वनडे मैच खेले हैं, उन सभी में जीत हासिल की है। ऐसे में कीवी टीम के लिए सीरीज का आखिरी मैच जीतना मुश्किल होने वाला है।

इस मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे होगा, जबकि मैच की पहली बॉल एक बजकर 30 मिनट पर होगी। भारत के लिए ये आखिरी वनडे मैच है, क्योंकि अब टी20 सीरीज होगी और इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। ऐसे में भारत की टीम अपने मोमेंटम को बरकरार रखना चाहिए और मैच जीतकर कीवी टीम का सफाया करना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *