राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र, बापू से जोड़ बोले कांग्रेस नेता; इंदिरा को बताया राष्ट्रमाता

नई दिल्ली। राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिनने बाद कांग्रेस नेताओं में उनकी तुलना करने का क्रम शुरू कर दिया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने भी राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से कर डाली और कहा कि महात्मा गांधी उस जमाने के राष्ट्रपिता थे, राहुल गांधी आज के जमाने के राष्ट्रपुत्र हैं। इस दौरान बयान देते हुए शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राष्ट्र माता बताया है। बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मानहानि मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद संसद से उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया था। जिसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज करवाया।

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर हमलावर दिखी है। दरअसल सूरत की एक अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला चल रहा था। राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है। उनके इस बयान को लेकर गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने केस किया था। बीते दिनों अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। सजा  के अगले ही दिन लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिस जारी कर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी थी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर विरोध प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *