पाकिस्तानी उच्चायुक्त के रसोइए पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, आनन-फानन में वापस भेजा गया

एक महिला ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाराइच के रसोइए मिहनाज पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिन वह पाकिस्तान चला गया है।

पाकिस्तानी उच्चायुक्त के रसोइए पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, आनन-फानन में वापस भेजा गयाभारत में पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त साद अहमद वाराइच के पाकिस्तानी रसोइए के खिलाफ एक संगीन मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ एक भारतीय महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। 54 साल के आरोपी का नाम मिनहाज हुसैन बताया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता वाराइच के आवास पर काम करती थी और वह सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक हुसैन भी तिलक मार्ग पर स्थिति उच्चायुक्त के आधिकारिक आवास के पास ही सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। आरोप है कि फरवरी में भारत आने के बाद से ही वह महिला के साथ गलत व्यवहार कर रहा था। उसने कई बार अश्लील टिप्पणी की और यौन संबंध बनाने की कोशिश की। शिकायत के मुताबिक मिनहाज ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।

महिला ने इसकी शिकायत वाराइच से की थी लेकिन उन्होंने चुपचाप बकरीद का बहाना करके हुसैन को पाकिस्तान भेज दिया। इसके बाद पाकिस्तान उच्चायोग ने महिला से भी नौकरी छोड़ने को कहा। बता दें कि पीड़िता एक विधवा महिला है और उसके बच्चे भी हैं। इस तरह के व्यवहार के बाद उसे काफी ठेस पहुंचा। उसे तब और भी बुरा लगा जब हुसैन पाकिस्तान से वापस आया और फिर से वाराइच के घर में काम करने लगा।

इसके बाद महिला ने तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में 28 जून को केस दर्ज करवाया। दिल्ली पुलिस  ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मिनहाज अहमद हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद 30 जून को एक बार फिर हुसैन को पाकिस्तान भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *