सपा-रालोद गठबंधन में सीटों पर समझौता आसान नहीं, निकाय चुनाव में अखिलेश-जयंत के सामने ये चुनौती

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनावों में भी गठबंधन बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद भी समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच सीटों पर समझौता एक बड़ी चुनौती है। नगर निगम में महापौर और नगर पालिका परिषद व नगर पालिकाओं में चेयरमैन पद के लिए पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दोनों दलों के दावेदार आमने-सामने हैं। ऐसे में किसी एक को प्रत्याशी बनाने में दोनों दलों को पसीना छूट रहा है। अब देखना होगा कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी कैसे समंजस्य बैठाते हैं?

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने रविवार को कहा कि रालोद व सपा गठबंधन के आधार पर नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए कटिबद्ध हैं। रालोद सभी जिलों से जिताऊ उम्मीदवारों के आवेदन पत्र एकत्र कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा नामित चुनाव समिति के साथ विचार-विमर्श कर के अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा से सीटों के संबंध में वार्ता के लिए पूर्व विधायक राव वारिस खान के नेतृत्व में एक समिति का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया है। रालोद गठबंधन के साथ पूरे प्रदेश में नगर निकाय लड़ेगा। यह गठबंधन नगरीय निकायों की सत्ता से भाजपा का सफाया करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *