पुरानी परेशानी से मिलेगी मुक्ति, मां लक्ष्मी की करें आराधना, जानिये 9 सितंबर का राशिफल

मेष- सामाजिक प्रसंग में सगे- संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी होगा। पर्यटन पर जाना हो सकता है। सरकारी और अर्ध सरकारी काम में सफलता मिलेगी। दांपत्यजीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
वृषभ – नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार से लाभ के समाचार मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन- आज का दिन प्रतिकूल है, अतः आज आप हर काम सावधानी से करें। आज किसी नए काम का आरंभ न करें। गुस्से के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। रोगी कोई नया इलाज या शल्य चिकित्सा आज न करवाएं। अपने व्यवहार पर संयम रखने की कोशिश करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगड़ा या विवाद टाल सकेंगे। किसी कारण समय पर खाना नहीं मिलेगा। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी।

कर्क – आज का संपूर्ण दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन से भरा हुआ रहेगा। मित्रों से रोचक भेंट होगी। आनंद-प्रमोद के साधन, वस्त्र इत्यादि की खरीद हो सकती है। प्रणय संबंधों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी।

सिंह – आज का दिन मध्यम फलदायी है। दांपत्यजीवन में किसी बात पर रूठने-मनाने का दौर रहेगा। व्यापार में भी पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। अनावश्यक धन खर्च के भी योग हैं।
कन्या – आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट से संबंधित कोई बीमारी या दर्द रह सकता है। विद्यार्थियों का आज दिक्कत आएगी। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं। बातचीत में तार्किक एवं बौद्घिक चर्चा से दूर रहें। प्रियजनों से मिलाप होगा। शेयर-सट्टे में सावधान रहें।

तुला – आज आप का दिन सुखपूर्वक गुजरेगा। बौद्धिक चर्चाओं में दिन गुजरने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति से कोई बड़ा काम आसानी से कर पाएंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक ताजगी का आभास होगा, लेकिन मन में आने वाले नकारात्मक विचार आपको प्रभावित करेंगे।

वृश्चिक – आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह दी जाती है। शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह सकेंगे। माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। नुकसान होने की आशंका है। पानी वाली जगहों से भय रहेगा।
धनु – आध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे- संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। यात्रा होगी। धन लाभ का योग है। छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।

मकर- आज यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ से बच जाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कम सफलता मिलेगी। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आंख में तकलीफ होने की आशंका है। किसी अनचाही जगह धन खर्च हो सकता है।

कुंभ- शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा, तो दूसरी तरफ आज आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। पूरा दिन अानंदपूर्वक व्यतीत होगा।
मीन- थोड़े समय में लाभ की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की जरुरत है। आज आपके मन की एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब रहेगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसों की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *