गुजरात में 7वीं बार भाजपा सरकार, AAP की डूबेगी नैया: जनमत सर्वेक्षण में BJP को 104-119 सीटें, भूपेंद्र पटेल सबसे पसंदीदा CM

गुजरात में जारी विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Election) के बीच सामने में सर्वे में भाजपा (BJP) रिकॉर्ड बनाने जा रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा राज्य में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने की दिशा में बढ़ रही है। वहीं, कॉन्ग्रेस (Congress) को दूसरे स्थान पर बताया गया है।

इंडिया टीवी और मैट्रिज द्वारा कराए गए जनमत सर्वे के मुताबिक, इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 104-119 मिलने का अनुमान है। वहीं, कॉन्ग्रेस को 53-68 सीटें मिलने की बात कही गई है। उधर, भाजपा ने राज्य के 182 विधानसभा सीटों में से 140 सीटें जीतने का दावा कर रही है। बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत है।

ओपिनियन पोल में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) को सिर्फ पाँच सीटों से संतोष करना पड़ रहा है। वहीं, अन्य दलों एवं निर्दलीयों को 3 सीटें दी गई हैं। बता दें कि केजरीवाल ने गुजरात में माहौल बनाने की कोशिश करते हुए कॉन्ग्रेस को 5 सीटें मिलने का दावा किया था।

अगर पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 की बात की जाए तो उस समय भाजपा ने 182 सीटों में से 99 सीटें जीती थीं। वहीं, कॉन्ग्रेस को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। आम आदमी पार्टी ने उस समय राज्य में चुनाव नहीं लड़ा था।

सर्वे में कहा गया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल मत का 49.50 प्रतिशत मिलने की उम्मीद है। वहीं, कॉन्ग्रेस को 39.10 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी को सिर्फ 8.40 प्रतिशत और अन्य दलों एवं निर्दलीयों को 3 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 49.05 और कॉन्ग्रेस को 41.44 प्रतिशत वोट मिले थे।

वोटों के डिस्ट्रिब्यूशन की बात की जाए तो मध्य गुजरात में भाजपा को सबसे अधिक 61 में से 41 सीटें मिलती दिख रही हैं। यहाँ कॉन्ग्रेस को 19 और आम आदमी पार्टी को शून्य सीटें मिलने की उम्मीद है। सौराष्ट्र-कच्छ में भाजपा को 54 में से 30 सीटें मिलेंगी, जबकि कॉन्ग्रेस को 21 और AAP को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

दक्षिण गुजरात की कुल 35 सीटों में से भाजपा को 26 और कॉन्ग्रेस को 3 सीटें मिलने की बात कही गई है। यहाँ भी आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, उत्तरी गुजरात की कुल 32 सीटों में भाजपा और कॉन्ग्रेस को बराबर सीटें मिलती दिख रही हैं। AAP को यहाँ एक भी सीट नहीं दी गई है।

सर्वे में पसंदीदा मुख्यमंत्री का सवाल भी लोगों से पूछा गया था। इस सर्वे में 32 प्रतिशत लोगों ने वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पसंदीदा बताया है। AAP नेता इसुदान गढ़वी को 7 प्रतिशत, कॉन्ग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल को 6 प्रतिशत, भरत सिंह सोलंकी को 4 प्रतिशत, सुखराम राठवा को 4 प्रतिशत लोगों ने मनपसंद बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *