कॉन्ग्रेस MLA पर ‘पत्नी’ ने किया रेप का केस: बताया- सेक्स से मना करती तो बेरहमी से मारपीट करते… अप्राकृतिक संबंध बनाते थे

मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर रेप और अप्राकृतिक कुकर्म का आरोप लगा है। आरोप 38 वर्षीया एक महिला ने लगाया है, जो विधायक की पत्नी होने का दावा कर रही है। महिला के मुताबिक विधायक ने उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। यह केस धार जिले के नौगाँव थाने में दर्ज हुआ है।

आरोपित उमंग सिंघार गंधवानी से विधायक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश के ही जबलपुर की रहने वाली है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कॉन्ग्रेस विधायक से अपना परिचय एक सार्वजानिक कार्यक्रम में होना बताया है। पीड़िता के मुताबिक जान-पहचान के कुछ समय बाद दोनों में फोन पर बातचीत भी होने लगी। आरोप है कि कॉन्ग्रेस विधायक ने पीड़िता से शादी कर अपने साथ रखने का भरोसा दिया था।

शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि भरोसे में लेकर विधायक उसे अपने साथ दिल्ली, गुरुग्राम, धार और भोपाल ले गए थे। इस दौरान उन्होंने पीड़िता से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म भी किया। महिला के मुतबिक कुछ समय बाद जब उसने विधायक से शादी करने के लिए कहा तो वो टालमटोल करने लगे। जब महिला ने दबाव बनाया तो कथित तौर पर विधायक ने उसे बालकनी से फेंक कर मार डालने का प्रयास किया। उसकी अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार इस दौरान कॉन्ग्रेस विधायक ने 16 अप्रैल 2022 को उससे अपने भोपाल स्थित आवास पर शादी कर ली। बाद में उन्होंने पीड़िता को फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए। मना करने पर बेरहमी से मारपीट करते थे। पीड़िता का ये भी आरोप है कि कॉन्ग्रेस विधायक उसे अपने दोस्तों के आगे ही प्रताड़ित करते हैं। वो पहले भी पुलिस से इस हरकत की शिकायत कर चुकी है। FIR के मुताबिक 26 अक्टूबर को शराब के नशे में आरोपित ने जमीन में गड़े कट्टे (तमंचे) से पीड़िता का खेल खत्म करने की भी धमकी दी थी।

कॉन्ग्रेस ने किया विधायक का बचाव

शिकायत दर्ज होने के बाद कॉन्ग्रेस पार्टी ने विधायक का बचाव किया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इसे भाजपा द्वारा की जा रही दबाव की राजनीति बताया है। उच्च स्तरीय जाँच की माँग करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर कर भाजपा ऐसे हथकंडे अपना रही है।

विवादित रहा है इतिहास

करीब 2 साल पहले कॉन्ग्रेस विधायक उमंग के कमरे पर उनकी महिला मित्र सोनिया भरद्वाज ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के बेटे ने उमंग सिंघार के खिलाफ शाहपुरा थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस केस में उमंग के नौकरों के बयान दर्ज किए थे, जिसमें उन्होंने दोनों के बीच झगड़ा होना स्वीकार किया था। सोनिया के पास से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने गुस्से की बात लिखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *