यूक्रेन के मित्र देश में भी तख्तापलट की तैयारी कर रहे पुतिन, बेहद खतरनाक है प्लानिंग

वलोडोमिर जेंलेस्की (ukraine russia war update) को सत्ता से हटाने और अपने देश में मिलाने के लिए रूस पिछले साल 24 फरवरी से यूक्रेन में सीधी लड़ाई लड़ रहा है। इस महायुद्ध में रूस पूरी ताकत लगा चुका है। इस बीच अमेरिका ने यह दावा करके सनसनी फैला दी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक और देश में तख्तापलट की तैयारी कर रहे हैं। इस देश का नाम- मोल्दोवा बताया जा रहा है। इस देश के राष्ट्रपति ने भी दावा किया है कि पुतिन उनके देश को यूरोपीय संघ में शामिल होने से रोकने के लिए साजिश रच रहे हैं। मोल्दोवा यूक्रेन का सहयोगी रहा है।

माइया सैंडू ने कहा, ” रूसी योजना में तोड़फोड़ और सैन्य रूप से प्रशिक्षित लोगों को हिंसक कार्रवाई करने, सरकारी इमारतों पर हमले और बंधक बनाने के लिए नागरिकों की हत्या करना तक शामिल है। हमारे यूक्रेनी भागीदारों से प्राप्त रिपोर्ट स्थानों और सैन्य पहलुओं को दर्शाती हैं। इस योजना में हिंसक कार्यों के लिए विदेशी ताकतों के उपयोग की भी परिकल्पना की गई है।”

मोल्दोवन के खुफिया विभाग ने भी पुष्टि की कि यूक्रेन को एक दस्तावेज मिला है जिसमें रूस की कथित साजिश का विस्तृत विवरण है।

व्हाइट हाउट के अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि  संयुक्त राज्य अमेरिका ने तख्तापलट की खबरों का सत्यापन नहीं किया है। उनका मानना ​​है कि व्लादिमीर पुतिन इस तरह के कृत्य का प्रयास करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, “गहराई से रिपोर्ट के विषय में पढ़ा है। हम पूरी तरह मोल्दोवन सरकार और मोल्दोवन के लोगों के साथ खड़े हैं। हमने स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह निश्चित रूप से पुतिन की नई साजिश का हिस्सा हो सकता है।” जॉन किर्बी ने कहा।

क्या बोला रूस
हालांकि इन आरोपों का रूस ने खंडन किया है। कहा कि “इस तरह के दावे पूरी तरह से निराधार हैं”। रूस  ने उसके और मोल्दोवा के बीच तनाव को भड़काने के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *