प्रतापगढ़: राजा भैया की पत्नी ने MLC अक्षय प्रताप सिंह पर दर्ज कराया केस, धोखाधड़ी और जालसाजी का लगाया आरोप

प्रतापगढ़। विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया है। राजा भैया की पत्नी ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल के खिलाफ इकोनामिक ऑफेंस विंग (EOW) में वित्तीय अनियमितता को लेकर केस दर्ज कराया है। राजा भैया की पत्नी भानवी ने कंपनी हड़पने का आरोप और जाली दस्तावेज से कंपनी से बेदखल करने का आरोप लगाया है। दिल्ली के EOW थाने में अक्षय प्रताप समेत 6 पर केस दर्ज हुआ है। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह राजा भैया के बेहद करीबी माने जाते हैं।

विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया है। भानवी कुमारी ने कंपनी हड़पने का आरोप लगाया। जाली दस्तावेज से कंपनी से बेदखल करने का आरोप है। भानवी ने धोखा देना और कंपनी पर नियंत्रण का आरोप लगाया है। निदेशक समेत अन्य कर्मचारियों की अवैध नियुक्ति का भी आरोप लगाया है। चार्टर्ड अकाउंटेट अरुण रस्तोगी पर भी फ्राड का केस दर्ज कराया है।

बता दें, राजा भैया की पत्नी भानवी ने 9 फरवरी को दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । कूटरचित दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है। दिल्ली के EOW थाने में अक्षय प्रताप समेत 6 पर केस दर्ज किया गया है। राजा भैया की पत्नी और गोपाल जी एक कंपनी साथ मे मिलाकर चला रहे थे जिसमें गड़बड़ी के बाद केस NCLAT (National Company Law Appellate Tribunal) में चल रहा है जिसमे राजा भैया की पत्नी ने कंपनी के कर्मचारी और गोपाल पर आर्थिक गड़बड़ी और भरस्टाचार का केस दर्ज कराया था जिसके बाद मामला चल रहा है। अब राजा भैया की पत्नी ने इसी की शिकायत EOW से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *