राहुल गांधी ने कहा था दुर्भाग्य से सांसद हूं, आज मुक्ति मिल ही गई; भाजपा का तीखा तंज

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है तो भाजपा ने भी पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी तो खुद ही कहते थे कि वह दुर्भाग्य से सांसद हैं, आज उन्हें उससे भी मुक्ति मिल गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘राहुल गांधी खुद को संविधान से ऊपर रखते हैं। उन्होंने कहा था कि मैं दुर्भाग्य से सांसद हूं। आज उन्हें उससे भी मुक्ति मिल गई है।’ दरअसल राहुल गांधी ने लंदन में दी गई अपनी स्पीच पर छिड़े विवाद को लेकर मीडिया से कहा था कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं और वहीं पर जवाब दूंगा। हालांकि बाद में उन्होंने सुधार करते हुए कहा था कि आप लोगों के दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने 13 साल में सिर्फ 6 चर्चाओं में हिस्सा लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी पहले नेता नहीं हैं, जिन्हें सदस्यता गंवानी पड़ी है। राहुल गांधी के अलावा आजम खान, विक्रम सैनी, मोहम्मद फैजल और विक्रम सैनी जैसे नेताओं की भी सदस्यता जा चुकी है। राहुल गांधी कुल 7 मामलों में जमानत पर आए हैं। पहले तो कांग्रेस के लोग जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटती थी, अब तो यह अपमानित करने पर उतर चुकी है। ओबीसी वर्ग के लोगों को अपमानित करते हैं। वायनाड में चुनाव जीत गए तो उत्तर भारतीयों पर हमला बोलने लगे। ये भारत यूनियन ऑफ स्टेट्स भी कहते हैं और विदेश जाकर कहते हैं कि भारत यूरोपियन यूनियन की तरह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *