उज्जैन रेप कांड के आरोपी भरत सोनी के घर चला ‘मामा; का बुलडोजर, मकान ध्वस्तत; 20 साल से था अवैध कब्जा

उज्जैन रेप कांड के आरोपी भरत सोनी के घर चला 'मामा; का बुलडोजर, मकान ध्वस्तत; 20 साल से था अवैध कब्जामध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। नगर निगम की टीम यहां बुलडोजर लेकर पहुंची और आरोपी के अवैध निर्माण को देखते ही देखते ध्वस्त कर दिया गया। बता दें कि सतना जिले की रहने वाली 12 साल की एक लड़की जब हाल ही में उज्जैन पहुंची थी तब उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। खून से लथपथ यह लड़की सड़क पर भटकती नजर आई थी। पुलिस ने इस मामले में 72 घंटे की सघन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम भरत सोनी बताया गया था। आरोपी पेशे से एक ऑटो चालक है।

घर के अंदर बनाया मंदिर

आपको बता दें कि उज्जैन के नानाखेड़ा इलाके में रेप कांड के  आरोपी भरत सोनी का घर है। 20 सालों से यहां पर इन्होंने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। इन लोगों ने घर के अंदर मंदिर भी बनाया था। जिस वक्त यह कार्रवाई की गई उस वक्त वहां आरोपी के माता-पिता मौजूद थे। आरोपी का एक अन्य भाई पास में ही चाय की दुकान चलाता है।

बाता दें कि मध्य प्रदेश में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि ‘मामा’ के तौर पर है। राज्य में उन्हें शिवराज मामा कहा जाता है। शिवराज सिंह चौहान कई बार अपराधियों को यह चेतावनी दे चुके हैं कि बेटियों पर अत्याचार करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले भी राज्य के अलग-अलग जिलों में अपराधियों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा चुकी है।

आपको याद दिला दें कि 25 सितंबर को यह नाबालिग बच्ची सतना से उज्जैन सुबह के वक्त पहुंची थी। आरोप है कि भरत सोनी अकेली लड़की को अपने साथ ऑटो में ले गया था और फिर उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। रेप के बाद नाबालिग लड़की खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में उज्जैन की सड़कों पर भटकती देखी गई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। बाद में यह लड़की एक आश्रम के सामने बेहोश हो गई थी। पुलिस ने इस लड़की को अस्पताल पहुंचाया था। जांच में लड़की के साथ रेप की पुष्टि भी हुई थी।

पुलिस ने काफी खोजबीन औऱ जांच-पड़ताल के बाद आरोपी भरत सोनी को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब पुलिस आरोपी भरत सोनी को एक महीने के अंदर ही सजा दिलवाने की तैयारी भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *