नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिया अधिकार : स्वाती सिंह

जबलपुर। सनातन संस्कृति में महिलाओं को अदर्धागिंनी कहा जाता है और जब तक आधा अंग को आधी हिस्सेदारी नहीं मिलेगी तब तक किसी देश का संपूर्ण विकास कैसे हो सकता है। इस बात को समझा नरेंद्र मोदी ने और उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार देने का काम किया, जिससे आज देश प्रगति पथ पर आगे बढ़ चला।
ये बातें उप्र सरकार की पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही। वे जबलपुर के उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडेय के समर्थन में आयोजित महिला मोर्चा कार्यक्रम की अतिथि के रूप में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि आज इजराइल की सेना इसीलिए विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। कई मुस्लिम देशों के साथ लड़ रही है, क्योंकि वही एक ऐसा देश है, जहां पर लगभग पचास प्रतिशत महिलाएं सेना में है। इससे पूरी दुनिया को सबक लेने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भाजपा को जीताने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी, क्योंकि महिलाएं जानती हैं कि उनके स्वाभिमान को भाजपा ही पूरा कर सकती है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री अश्विनी पाराजंपे, विवेकानंद मंडल आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *