यूक्रेन के कई इलाकों का रूस में विलय, व्लादिमीर पुतिन ने नियुक्त किए राज्यों में प्रमुख

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यूक्रेन के चार राज्यों को अपने देश के साथ विलय कर दिया। पिछले साल से यूक्रेन के साथ चल रही जंग में यह रूस के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है।

रूसी सरकार के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी टैस के मुताबिक, शुक्रवार को ऐतिहासिक समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार राज्यों का अपने देश में विलय कर दिया है। इन शहरों के नाम डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया। ऐतिहासिक भाषण के साथ पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है।

जनमत संग्रह में मिला था मास्को को समर्थन
क्रेमलिन ने दावा किया था यूक्रेन के इन राज्यों में जनमत संग्रह किया गया था। जिसमें मास्को के समर्थन में 99 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी। क्रेमलिन ने उस वक्त ऐलान किया था कि जल्द ही इन राज्यों का रूस में विलय किया जाएगा।

पश्चिम ने दी थी चेतावनी
बता दें कि यूक्रेन के राज्यों को अपने देश में विलय पर यूक्रेन समेत पश्चिम ने रूस की निंदा की थी। पश्चिमी देशों ने बाकायदा रूस को चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा होता है कि रूस प्रतिबंधों की नई कड़ी का सामना करने को तैयार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *