वैलेंटाइन वीक में प्यार का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की हत्या कर श्रद्धा की तरह फ्रिज में रखा

नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब सलाखों के पीछे है। आफताब ने श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसकी लाश बोटी-बोटी काट फ्रीज में रखी थी। दिल्ली में एक बार फिर एक लड़की की हत्या कर उसकी लाश हत्यारे ने फ्रिज में रख दी। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तम नगर की एक महिला का शव नजफगढ़ के मित्राऊ गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रिज में मिला। हत्या करने वाले युवक का नाम साहिल गहलोत है। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार के अंदर गला दबाकर की गई। हत्या के बाद हत्यारे ने लड़की की लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में रखे फ्रिज में छुपा कर रखा था। आरोपी लड़के का नाम साहिल गहलोत है। साहिल की उम्र 26 साल के करीब। आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को आज सुबह मिली सूचना

दिल्ली पुलिस को आज सुबह सूचना मिली मित्राऊ गांव के बाहरी इलाके में एक ढाबे में एक युवती की हत्या कर शव छिपा दिया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ढाबे से शव को बरामद किया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को उसके गांव से पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *