भारत ने विश्व पटल पर बनाई अपनी पहचान, महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर ले रहीं हिस्सा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भारत ने विश्व पटल पर बनाई अपनी पहचान, महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर ले रहीं हिस्सा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संख्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशवासियों को संबोधित कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियो, देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है। जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा, हमारी अपने परिवार और कार्य-क्षेत्र से जुड़ी पहचान भी होती है। लेकिन हमारी एक पहचान ऐसी है जो इन सबसे ऊपर है, और हमारी वह पहचान है, भारत का नागरिक होना।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *