रूस ने सबसे घातक न्यूक्लियर मिसाइल की तैनात, क्यों सरमत ICBM को कहा जा रहा ‘शैतान 2’

रूस ने सबसे घातक न्यूक्लियर मिसाइल की तैनात, क्यों सरमत ICBM को कहा जा रहा 'शैतान 2'रूस ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की तैनाती कर दी है, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल काफी बढ़ गई है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने शुक्रवार को इस तैनाती के बारे में जानकारी दी। इस मिसाइल को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यह मॉस्को के दुश्मनों को 2 बार सोचने पर मजबूर कर देगी। पुतिन के इस आक्रामक बयान की इंटरनेशनल लेवल पर खूब चर्चा हुई और इसकी आलोचना भी की गई थी।

सरमत ICBM को ‘शैतान 2’ कहे जाने की वजह
मालूम हो कि सरमत विभिन्न उन्नत हथियारों में से आईसीबीएम है, जिसके निर्माण की घोषणा पुतिन ने वर्ष 2018 में की थी। साइलो-आधारित यह मिसाइल कई परमाणु हथियारों को ढोने में सक्षम है। इसके आर-26 आईसीबीएम की जगह लेने की संभावना है, जिसे उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने ‘शैतान’ का नाम दिया था। यही वजह है कि सरमत ICBM को ‘शैतान 2’ भी कहा जा रहा है। सरमत का शुरुआती प्रक्षेपण चरण कथित तौर पर कम अवधि का है, जिससे निगरानी प्रणालियों को इसका पता लगाने के लिए बहुत कम समय मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *