BIG NEWS: राम मंदिर पर बम गिराएंगे और मुस्लिमों पर फोड़ेंगे ठीकरा; कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल के बयान पर बवाल

राम मंदिर पर बम गिराएंगे और मुस्लिमों पर फोड़ेंगे ठीकरा; कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल के बयान पर बवालकर्नाटक में कांग्रेस के विधायक बीआर पाटिल के एक बयान से बवाल हो गया है। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग राम मंदिर पर बम फेंक सकते हैं और उसका दोषी मुस्लिम समाज के लोगों को बता सकते हैं। इसके जरिए इनकी कोशिश होगी कि हिंदू वोटों को एकजुट करके लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली जाए। कांग्रेस विधायक के इस बयान वाले वीडियो को कर्नाटक भाजपा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस हाईकमान से माफी की मांग की है।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हिंदुओं की आस्था पर अकसर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के नेताओं की बुरी नजर अब राम मंदिर पर भी है। ये लोग राम मंदिर को नुकसान पहुंचाकर हिंदू और मुसलमानों में लड़ाई कराना चाहते हैं और उसका दोष सरकार पर मढ़ने की तैयारी है। यही वजह है कि पार्टी का एक मंत्री इस तरह की बात कर रहा है।’ बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से कर्नाटक भी अहम राज्य हैं।

लोकसभा चुनाव में क्यों अहम कर्नाटक, भाजपा हो गई JDS संग तैयार

यहां लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं, जिनमें से 25 पर भाजपा ने 2019 में जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसलिए वह लोकसभा चुनाव में भी अपने लिए मजबूत संभावनाएं देख रही है। जबकि भाजपा ने जनता दल सेक्युलर से गठबंधन कर लिया है और उसे 4 सीटें देने पर भी सहमति जताई है। माना जा रहा है कि जेडीएस और भाजपा मिलकर कड़ी चुनौती पेश करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *